Headlines

सफाई कर्मचारी भर्ती: आवेदन की तारीख बढ़ी

👁 1 Views

राज्य के 183 नगरीय निकायों में Rajasthan Contractual Hiring to Civil Posts Rules, 2022 एवं यथासंशोधित नियमों के तहत निकायवार विज्ञापित 24,752 संविदा सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 13 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जारी शुद्धि पत्र के अनुसार, इन पदों के लिए पूर्व में 15 अगस्त से 28 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अब आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 अक्टूबर 2026 कर दी गई है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में जारी भर्ती विज्ञापन की अन्य सभी शर्तें यथावत रहेंगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले विभाग की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन और संबंधित दिशा-निर्देशों का ध्यानपूर्वक अवलोकन करने की सलाह दी गई है।

👁 1 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *