Admin

4×400 मीटर रिले टीम को PM मोदी की बधाई

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में पुरुषों की 4×400 मीटर रिले में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों धर्मवीर चौधरी, मनु टीएस, जय कुमार और विशाल टीके को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह एक जोशीला टीम प्रयास था और…

Read More

गांधी जयंती पर राष्ट्रपति का संदेश

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि विश्व समुदाय गांधीजी के जीवन और आदर्शों का सम्मान करता है और वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में उनके शांति एवं अहिंसा के संदेश की प्रासंगिकता और बढ़…

Read More

पशु चिकित्सालयों का बदला समय

के पशुपालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी राजकीय पशु चिकित्सालयों एवं पशु चिकित्सा संस्थानों के समय में बदलाव किया गया है। 1 अक्टूबर से 30 मार्च तक इन संस्थानों का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। राजपत्रित अवकाश के दिनों में पशु चिकित्सालय सुबह 9 बजे से 11…

Read More

10 दिन में पेयजल एक्शन प्लान तैयार होगा

मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रदेश में पेयजल आपूर्ति एवं उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में वर्षा की स्थिति, बांधों में उपलब्ध जल, भूजल स्तर तथा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आगामी दिनों के लिए आवश्यक तैयारियों एवं…

Read More

राजस्थान विवि में वृद्धजन दिवस पर एसटीटीपी शुरू

वृद्धजन दिवस के अवसर पर राजस्थान विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग द्वारा ‘एजिंग विद डिग्निटी: लर्निंग, रिसर्च एंड फील्ड एक्सपीरियंस’ विषय पर सात दिवसीय अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम (एसटीटीपी) का शुभारंभ किया गया। शिल्पी मेमोरियल ट्रस्ट एवं मानव सेवा ट्रस्ट राजस्थान के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय परिसर स्थित दर्शनशास्त्र विभाग के सेमिनार हॉल में…

Read More

सहकारी कृषि उत्पादों को मिलेगा वैश्विक बाजार

राजस्थान में सहकारी क्षेत्र के कृषि उत्पादों के निर्यात की संभावनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर की बहुराज्य सहकारी समिति राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (NCEL) तथा जैविक उत्पादों के प्रोत्साहन एवं व्यापार को बढ़ावा देने वाली राष्ट्रीय सहकारी जैविक लिमिटेड (NCOL) के साथ आमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन अपेक्स बैंक के सभागार में…

Read More

1100 वेटरनरी डॉक्टर्स को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और पशुपालकों तक गुणवत्तापूर्ण पशु चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने की दिशा में राज्य सरकार की ओर से महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले रोजगार मेले में प्रदेश के 1,100 वेटरनरी डॉक्टर्स को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।…

Read More

गांधी जयंती पर जयपुर में होंगे कार्यक्रम

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को जयपुर में शासन सचिवालय परिसर एवं गांधी सर्किल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गांधी सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वहीं, शासन सचिवालय परिसर में मुख्यमंत्री महात्मा…

Read More

शिवगंज में नए बस स्टैंड भवन का भूमि पूजन

राज्य सरकार की बजट घोषणा 2025-26 के तहत सिरोही जिले के शिवगंज बस स्टैंड के नए भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये की घोषणा की गई थी। निगम स्वामित्व वाले निर्माणाधीन बस स्टैंड का शिलान्यास मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 20 जून 2026 को किया था। नवीन बस स्टैंड भवन का भूमि पूजन गुरुवार को…

Read More

विशेष ग्राम सभाओं से गांवों तक पहुंचेगा वाटरशेड विकास

राजस्थान सरकार, केंद्र सरकार के साथ मिलकर विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से नागरिक-केंद्रित वाटरशेड विकास सुधारों को ग्रामीण समुदायों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इस पहल का उद्देश्य जागरूकता, जनभागीदारी और सामुदायिक स्वामित्व को बढ़ावा देना है। इस पहल को जन योजना अभियान (PPC) ‘सबकी योजना, सबका विकास’ के साथ एकीकृत किया…

Read More