प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में पदक जीतने पर मुरली श्रीशंकर को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मुरली श्रीशंकर की शानदार छलांग ने उन्हें पोडियम पर स्थान दिलाया। उन्होंने श्रीशंकर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रयासों में और अधिक सफलता की कामना की।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा:
“मुरली श्रीशंकर के लिए एशियाई खेलों का एक और पदक!
उनकी शानदार छलांग ने उन्हें पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा के पोडियम पर स्थान दिलाया।
उन्हें बधाई। भविष्य में उनके लिए और भी सफलता की कामना करता हूं।”
👁
1
people read this article
