पिंकी बलहारा ने जीता कांस्य

👁 1 Views

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में कुराश की महिलाओं की 78 किलोग्राम भार-वर्ग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर पिंकी बलहारा को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिंकी बलहारा ने पूरी प्रतियोगिता के दौरान असाधारण साहस और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। उन्होंने पिंकी बलहारा को भविष्य में नई ऊंचाइयां हासिल करने और देश को गौरवान्वित करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा:

“एशियाई खेलों में कुराश की महिलाओं की 78 किलोग्राम भार-वर्ग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर पिंकी बलहारा को बधाई। उन्होंने पूरी प्रतियोगिता के दौरान असाधारण साहस और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। मेरी कामना है कि वह भविष्य में भी नई ऊंचाइयां हासिल करके देश को गौरवान्वित करती रहें।”

👁 1 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *