Headlines

उदयपुर में आज 40 से अधिक इलाकों में बिजली रहेगी बंद, मेंटेनेंस कार्य के चलते रहेगा पावर कट

👁 11 Views

उदयपुर में आज 40 से अधिक इलाकों में बिजली रहेगी बंद, मेंटेनेंस कार्य के चलते रहेगा पावर कट
उदयपुर | 3 जुलाई 2026
उदयपुर शहर के 40 से अधिक इलाकों में आज निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइन के रखरखाव और तकनीकी कार्य के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे और कुछ स्थानों पर शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
डाकन कोटड़ा, ढोल की पाटी, आयों का फला, चोटिया मगरी, भागल, जयश्री कॉलोनी, मॉडर्न वैली, पार्श्वनाथ विहार, रूपनगर, फांदा, गुगर मगरी, रिच मगरी, खेड़वा फला, कलड़वास फीडर 1 से 6, देव माता, वाय.एम.पी.एल., रामा फीडर, रीको कलड़वास, पारा खेत, अम्बा खाडरा, नयाखेत, भाला मगरी, पैसिफिक हॉस्पिटल क्षेत्र, सांची कॉम्प्लेक्स, हार्मोनी प्लास्टिक्स, गीतांजली, सिक्योर मीटर, मैनकाइंड, कैडिला, सन-3 क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
अशोकनगर, अशोकनगर मेन रोड, श्रीनिकेतन, टीआरआई तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार यह बिजली कटौती नियमित मेंटेनेंस और तकनीकी कार्यों के चलते की जा रही है। कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
नागरिकों से अपील की गई है कि वे बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें तथा जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को पहले से चार्ज कर लें।

👁 11 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *