प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के आणंद में हुई दुर्घटना में जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “गुजरात के आणंद में हुई दुर्घटना के कारण जानमाल की हानि से मैं अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
👁
1
people read this article
