Headlines

मुख्य सचिव से डीजीपी की शिष्टाचार भेंट, कानून व्यवस्था और साइबर अपराध पर चर्चा

👁 2 Views

12 सितंबर

मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास से शनिवार सुबह पुलिस महानिदेशक राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा ने मुख्य सचिव कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान प्रदेश में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर चर्चा हुई। बैठक में साइबर अपराधों की रोकथाम, सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने सहित प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा एवं पुलिस व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

👁 2 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *