पीएम मोदी ने संविधान पर साझा किया विचार लेख

👁 1 Views

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपना एक विचार लेख (ओप-एड) साझा किया, जिसमें उन्होंने भारतीय संविधान की विशिष्टता, संविधान सभा के योगदान और अपने जीवन में संविधान के महत्व पर विचार व्यक्त किए हैं।

प्रधानमंत्री ने अपने लेख में बताया कि भारतीय संविधान किस प्रकार उनकी जीवन यात्रा का अभिन्न हिस्सा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक और आर्थिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों का भी उल्लेख किया।

संविधान को और सशक्त बनाने के प्रयास

प्रधानमंत्री ने लेख में एनडीए सरकार द्वारा संविधान को मजबूत बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों और सामाजिक एवं आर्थिक न्याय को बढ़ावा देने वाली पहलों पर प्रकाश डाला।

विपक्ष की भूमिका पर उठाए सवाल

प्रधानमंत्री ने अपने लेख में पिछले पांच दशकों तक देश पर शासन करने वालों पर संविधान की भावना को कमजोर करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने एक राजनीतिक दल की वर्तमान भूमिका पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह ‘विरोध पक्ष’ से ‘अवरोध पक्ष’ बन गया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट के माध्यम से इन सभी विषयों को अपने विचार लेख का प्रमुख हिस्सा बताया।

👁 1 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *