15 सितंबर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को जयपुर स्थित प्रसिद्ध मोती डूंगरी मंदिर में भगवान श्री गणेश के दर्शन किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सपत्नीक भगवान श्री गणेश का विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने भगवान श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उसका शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया।
इस अवसर पर विधायक कालीचरण सराफ, मंदिर प्रशासन के पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
👁
2
people read this article
