Headlines

राज्यपाल ने रामदेव जयंती पर दी शुभकामनाएं

👁 0 Views

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने रामदेव जयंती एवं तेजा दशमी (21 सितंबर) के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल श्री बागडे ने कहा कि लोक देवता बाबा रामदेवजी और वीर तेजाजी का जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों से रामदेवजी और तेजाजी के बताए आदर्श मार्ग पर चलते हुए दीन-दुखियों की सेवा करने तथा प्राणी मात्र के प्रति दया और करुणा का भाव रखते हुए कार्य करने का आह्वान किया।

👁 0 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *