Headlines

एसआई पुनः परीक्षा की मॉडल उत्तरकुंजियां जारी

👁 1 Views

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा एसआई/प्लाटून कमांडर पुनः परीक्षा-2021 की मॉडल उत्तरकुंजियां आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं। इस संबंध में विस्तृत सूचना भी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को मॉडल उत्तरकुंजियों पर कोई आपत्ति हो, तो वह निर्धारित शुल्क के साथ 21 से 23 सितंबर 2026 की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करवा सकता है।

अभ्यर्थियों को आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न-पत्र के क्रमांक के अनुसार ही दर्ज करनी होंगी। उक्त परीक्षा के मॉडल प्रश्न-पत्र भी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। प्रत्येक आपत्ति के साथ प्रमाणिक (स्टैंडर्ड/ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण ऑनलाइन संलग्न करना अनिवार्य है। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही, उक्त परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

प्रति प्रश्न 100 रुपये आपत्ति शुल्क

आयोग द्वारा प्रत्येक प्रश्न के लिए 100 रुपये आपत्ति शुल्क (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन करें और संबंधित परीक्षा के लिए उपलब्ध Question Objection लिंक पर क्लिक कर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

अभ्यर्थी प्रति प्रश्न 100 रुपये के हिसाब से कुल आपत्ति शुल्क ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से अथवा स्वयं रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे के जरिए जमा कर सकते हैं। शुल्क जमा नहीं होने की स्थिति में आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। आयोग द्वारा आपत्ति शुल्क वापस लौटाने का कोई प्रावधान नहीं है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्ति दर्ज कराने का अवसर केवल एक बार दिया जाएगा।

ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का लिंक 21 से 23 सितंबर 2026 तक ही उपलब्ध रहेगा। इसके बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा।

ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल अथवा फोन नंबर 9352323625 और 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।

👁 1 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *