प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों के रोमांचक फाइनल में शानदार स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि टीम ने उल्लेखनीय साहस, धैर्य और टीम भावना का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भारत को अपने कबड्डी चैंपियनों पर गर्व है और खिलाड़ियों को भविष्य में भी अनेक सफलताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी।
👁
1
people read this article
