प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में टेबल टेनिस की मिश्रित युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मानुष शाह और दिया चिताले को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पदक भारत में टेबल टेनिस की बढ़ती लोकप्रियता के बीच गर्व का एक और क्षण है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका दृढ़ संकल्प कई युवा खिलाड़ियों को इस खेल को अपनाने और बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी।
👁
1
people read this article
