Headlines

 पीएम मोदी ने स्क्वैश पदक विजेताओं को दी बधाई

👁 1 Views

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों की स्क्वैश मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार को बधाई दी। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के शानदार कौशल और दृढ़ संकल्प की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जोशना चिनप्पा के लिए यह उपलब्धि विशेष है। वह वर्ष 2010 से लगातार एशियाई खेलों में भाग ले रही हैं और प्रत्येक आयोजन में पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने जोशना की निरंतरता को उल्लेखनीय बताया।

श्री मोदी ने दोनों खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी।

👁 1 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *