Headlines

ऑक्टेव 2026 पेंटर्स कैंप 28 सितंबर से

👁 1 Views

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में 1 से 4 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘ऑक्टेव 2026’ के तहत 28 सितंबर से सात दिवसीय पेंटर्स कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप आरआईसी के लोअर ग्राउंड स्थित एग्जीबिशन हॉल नंबर-3 में आयोजित होगा।

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया कि सात दिवसीय नॉर्थ-ईस्ट पेंटर्स कैंप का शुभारंभ 28 सितंबर से होगा। यह आयोजन केंद्रीय ललित कला अकादमी, नई दिल्ली के सहयोग से किया जा रहा है।

शिविर में नॉर्थ-ईस्ट के 10 नामचीन कलाकार हिस्सा लेंगे और अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विषयों पर चित्रों का सृजन करेंगे। इनमें त्रिपुरा से अभिजीत भट्टाचार्जी एवं निशान कुरी, असम से कौशिक कुंडू एवं प्रियम तालुकदार, मेघालय से बनियार्जिंगुमुत जी. एल. मावफलंग एवं ए. इमोजेन फ्रांसेस्का वाहलांग, अरुणाचल प्रदेश से मारबा कामकी एवं एजुम रीबा, मिजोरम से लालजाव्मकिया तथा मणिपुर से राहुलदेव सीरम शामिल हैं।

सात दिवसीय इस पेंटर्स कैंप में कलाकार अपनी चित्रकला प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन के माध्यम से नॉर्थ-ईस्ट की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विविधता को राजस्थान के कला प्रेमियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

👁 1 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *