Headlines

तेजस्विन शंकर को कांस्य पदक पर PM मोदी की बधाई

👁 1 Views

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय एथलीट तेजस्विन शंकर को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दो दिनों तक चलने वाली डेकाथलॉन जैसी कठिन स्पर्धा में बने रहने के लिए असाधारण क्षमता, सहनशक्ति और दृढ़ संकल्प की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि तेजस्विन शंकर ने इन तीनों का शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने अभियान का मजबूती से समापन किया, जो एक सराहनीय उपलब्धि है।

श्री मोदी ने तेजस्विन शंकर को उनके भविष्य के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा:

“एशियाई खेलों में पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर तेजस्विन शंकर को बहुत-बहुत बधाई! दो दिनों तक चलने वाली इतनी कठिन स्पर्धा में भाग लेने के लिए गजब की क्षमता, सहनशक्ति और पक्के इरादे की जरूरत होती है। उन्होंने इन तीनों का जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपने अभियान का शानदार समापन किया। यह एक सराहनीय उपलब्धि है। भविष्य के हर प्रयास के लिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं।” —

👁 1 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *