प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 46वें फिडे शतरंज ओलंपियाड में भारतीय शतरंज खिलाड़ियों की शानदार सफलता पर उन्हें बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों के जुनून और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि उनका प्रदर्शन अनुकरणीय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इन सफलताओं से देश के और भी युवा शतरंज खेलने तथा इस खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा:
“हमारे शतरंज खिलाड़ियों को बधाई! उनका जुनून और दृढ़ संकल्प मिसाल कायम करने वाला है।
उम्मीद है कि ये सफलताएं और भी कई युवाओं को शतरंज खेलने और बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेंगी।”
👁
1
people read this article
