प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर एथलीट पारुल चौधरी को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पारुल चौधरी की यह सफलता उभरते हुए एथलीटों के लिए बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने पारुल को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा:
“एशियाई खेलों में महिलाओं की 5000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर पारुल चौधरी को बधाई। उनकी सफलता उभरते हुए एथलीटों के लिए बहुत प्रेरणा है। उनके आगामी प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।”
👁
1
people read this article
