प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियन गेम्स के पदक मंच पर दो भारतीय भाला फेंक खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि की सराहना करते हुए यशवीर सिंह को व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीतने और रोहित यादव को कांस्य पदक हासिल करने पर बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि भारतीय एथलेटिक्स के लिए भी शानदार परिणाम है। उन्होंने दोनों एथलीटों को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा:
“एशियन गेम्स के पदक मंच पर दो भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी!
व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीतने पर यशवीर सिंह और देश के लिए कांस्य पदक हासिल करने पर रोहित यादव को बहुत-बहुत बधाई।
दोनों एथलीटों और भारतीय एथलेटिक्स के लिए यह एक शानदार परिणाम है। उन्हें उनके आगामी प्रयासों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”
