सिरोही की 5 तहसीलें गंभीर सूखाग्रस्त घोषित

👁 1 Views

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके कल्याण एवं आर्थिक संबल के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इसी दिशा में मुख्यमंत्री ने खरीफ फसल संवत् 2083 (वर्ष 2026) के दौरान सूखे से प्रभावित सिरोही जिले की पांच तहसीलों को गंभीर सूखाग्रस्त घोषित करने के निर्देश दिए हैं।

राजस्व विभाग द्वारा कराए गए ग्राउंड ट्रूथिंग सर्वे में सिरोही जिले की पांच तहसीलें—आबूरोड, देलदर, पिण्डवाड़ा, रेवदर एवं सिरोही—गंभीर सूखाग्रस्त श्रेणी में पाई गई हैं। इन तहसीलों के संबंध में अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य आपदा मोचन निधि (SDRF) के निर्धारित मानदंडों के अनुसार किसानों को कृषि आदान-अनुदान वितरित करने के साथ ही अन्य राहत गतिविधियां भी संचालित की जा सकेंगी।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में मानसून के दौरान औसत वार्षिक वर्षा की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत कम बारिश होने के कारण इससे पूर्व 15 जिलों की 87 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया जा चुका है। इनमें 73 तहसीलें गंभीर सूखाग्रस्त तथा 14 तहसीलें मध्यम सूखाग्रस्त श्रेणी में शामिल हैं।

राज्य सरकार का यह निर्णय सूखे से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने और उनकी आजीविका एवं आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

👁 1 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *