राष्ट्रपति मुर्मु ने गुरु तेग बहादुर जी को दी श्रद्धांजलि

👁 0 Views

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस की पूर्व संध्या पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशवासियों को संदेश दिया है।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के अवसर पर वे उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हैं।

उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन आध्यात्मिक साधना, त्याग, करुणा और अदम्य साहस का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने सदैव सत्य, न्याय और मानवता के मूल्यों को सर्वोपरि रखा। जब लोगों की धार्मिक आस्था और अधिकारों पर संकट आया, तब उनकी रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर जी ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका यह महान त्याग आत्मसम्मान और दूसरों के अधिकारों के प्रति सम्मान की भावना का प्रतीक है।

राष्ट्रपति ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध निर्भीकता से खड़े होने, सभी धर्मों का सम्मान करने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने की प्रेरणा देता रहेगा।

श्रीमती मुर्मु ने देशवासियों से आह्वान किया कि गुरु तेग बहादुर जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए स्वतंत्रता, समानता और परस्पर सम्मान पर आधारित समाज के निर्माण का संकल्प लें।

👁 0 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *