प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार लाहिड़ी द्वारा लिखित एक लेख साझा किया, जिसमें देश के कार्यबल के लिए सामाजिक सुरक्षा कवरेज के विस्तार और इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया है।
अपने लेख में श्री लाहिड़ी ने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) की वेतन सीमा बढ़ाने की आवश्यकता और इसके माध्यम से अधिक से अधिक श्रमिकों को भविष्य निधि, पेंशन तथा बीमा सुरक्षा के दायरे में लाने की भूमिका को रेखांकित किया है।
उन्होंने कहा है कि सामाजिक सुरक्षा कवरेज का विस्तार कर्मचारियों को संस्थानों से जोड़े रखने, कार्यबल में स्थिरता बढ़ाने और रोजगार के औपचारिकीकरण को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा:
“सरकार देश के कार्यबल के लिए सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ा रही है।
नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार लाहिड़ी ने ईपीएफ की वेतन सीमा में वृद्धि और अधिक से अधिक श्रमिकों को भविष्य निधि, पेंशन तथा बीमा सुरक्षा के दायरे में लाने में इसकी भूमिका के बारे में लिखा है।
उन्होंने चर्चा की है कि सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ने से कर्मचारियों को संस्थानों से जोड़े रखने, कार्यबल में स्थिरता लाने और रोजगार के औपचारिकीकरण को बढ़ावा देने में किस प्रकार मदद मिलेगी।”
