प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का एक लेख साझा किया। इस लेख में वैश्विक सांस्कृतिक विमर्श को दिशा देने में भारत की समृद्ध सभ्यतागत विरासत की बढ़ती भूमिका को रेखांकित किया गया है।
अपने लेख में श्री शेखावत ने एससीओ सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम और इंद्रप्रस्थ कम्यूनिक का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि ये पहल सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत बनाने के लिए एक व्यापक रूपरेखा प्रस्तुत करती हैं।
लेख में इस बात पर भी प्रकाश डाला गया है कि भारत विरासत संरक्षण, सांस्कृतिक अनुसंधान, नवाचार और रचनात्मक उद्यमों के माध्यम से अपनी समृद्ध सभ्यतागत परंपराओं को वैश्विक स्तर पर व्यापक दर्शकों तक पहुंचा सकता है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए कहा:
“वैश्विक सांस्कृतिक विमर्श को आकार देने में भारत की सभ्यतागत विरासत की भूमिका लगातार बढ़ रही है।
केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत (@gssjodhpur) ने पहले एससीओ सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम और इंद्रप्रस्थ कम्यूनिक के बारे में लिखा है, जो सांस्कृतिक सहयोग को और मजबूत बनाने की रूपरेखा प्रस्तुत करती है।
उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला है कि भारत विरासत संरक्षण, सांस्कृतिक अनुसंधान, नवाचार और रचनात्मक उद्यमों के माध्यम से अपनी समृद्ध सभ्यतागत परंपराओं को व्यापक वैश्विक दर्शकों तक कैसे पहुंचा सकता है।”
