Headlines

प्रवासी माहेश्वरी समाज उदयपुर की ओर से अमरख जी महादेव में शिव अभिषेक व आम मनोरथ का आयोजन संपन्न

👁 4 Views

प्रवासी माहेश्वरी समाज उदयपुर की ओर से अमरख जी महादेव में शिव अभिषेक व आम मनोरथ का आयोजन संपन्न

उदयपुर। प्रवासी माहेश्वरी समाज उदयपुर की ओर से आज दिनांक 23 जून 2026 को अमरख जी महादेव मंदिर में शिव अभिषेक एवं आम मनोरथ का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

समाज अध्यक्ष श्री मधुसूदन जी झन्वर ने बताया कि माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति महेश नवमी के पावन दिवस पर भगवान शिव की कृपा से हुई थी। इसी धार्मिक और सामाजिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ष महेश नवमी का आयोजन किया जाता है।

उन्होंने सभी समाजजनों को महेश नवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन माहेश्वरी समाज के लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि महेश नवमी जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले दिवस पर सरकारी अवकाश घोषित किया जाए, जिससे समाज की संस्कृति और परंपराओं को और मजबूती मिल सके।

समाज के उपाध्यक्ष श्री विनोद रान्दड ने जानकारी देते हुए बताया कि महेश नवमी के आयोजनों की श्रृंखला में आगामी 28 जून 2026 को आभा फार्म्स में “शिवाज ग्रैंड कार्निवाल” का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।

आयोजकों ने बताया कि शिवाज ग्रैंड कार्निवाल के माध्यम से समाज के लोगों को एकजुट करने और नई पीढ़ी को संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है।

👁 4 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *