Headlines

उदयपुर में सुबह झडी के बाद सूखा बीता दिन

Oplus_16908288
👁 2 Views

उदयपुर में सुबह झडी के बाद सूखा बीता दिन
उदयपुर। उदयपुर शहर व आसपास क्षेत्र में मंगलवार देर रात से प्रात: तक खंडवार झडी के बाद बुधवार पूरा दिन सूखा बीता। आसमान बादलों से ढका रहा और गर्मी के साथ वातावरण में तेज उमस रही। उदयपुर शहर व आसपास क्षेत्र में मंगलवार देर रात को ​बूंदाबांदी शुरू हुई जो प्रात: साढे छह बजे करीब खंडवार तेज झडी शुरू हुई जो करीब आधे घंटे तक चली। इसके चलते सडकों पर पानी बहने लगा। आसमान में छाई घटा को देखते हुए दिनभर तेज बारिश की संभावना लगी थी लेकिन सुबह बारिश रुकने के बाद वापस नहीं लौटी। दोपहर में गर्मी महसूस होने के साथ ही वातावरण में उमस बढ गई। सुबह के बाद दिनभर सूखा बीता। मौसम कार्यालय डबोक के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया जो मंगलवार को क्रमश: 32.4 डिग्री व 24.0 डिग्री था। बीते चौबीस घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई। वहीं न्यूनतम तापमान भी मामूली लुढक गया।

👁 2 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *