फर्जी डीएसटी टीम बन अपहरण व मारपीट कर पैसे मांगने के मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर। शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में फर्जी डीएसटी टीम बनकर युवक का अपहरण कर पैसे मांगने के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी डॉ अमृता दुहन के अनुसार महेंद्रसिंह निवासी सरे चिरवा ने सुखेर थाने में दी रिपोर्ट में उसे 12 जुलाई को कुछ बदमाश उसे कार में ले गए और खुद को पुलिस टीम बताते हुए रुपए की मांग करते हुए मारपीट कर छोड गए। इस मामले में एएसपी सिटी उमेश ओझा व डिप्टी राजेश यादव के सुपरविजन में सुखेर थानाधिकारी भरत योगी मय टीम ने सुरेंद्र सिंह पुत्र फतहसिंह निवासी सुखवाडा डबोक हाल सुखाडिया नगर नारायण चैक नाथद्धारा जिला राजसमंद, सुरेन्द्र सिंह पुत्र चत्तर सिंह निवासी झालो का ढाणा घासा, रविराज सिंह पुत्र रायसिंह उम्र 24 साल निवासी जुना पावटा, साकरिया खेडी थाना डबोक, संदीप सिंह पुत्र महेन्द्र सिह निवासी झालो का ढाणा घासा, मंगल सिंह पुत्र माधु सिंह निवासी निम्बोली का गुडा घासा, विक्रम सिह पुत्र भवर सिंह निवासी खाम की मादडी घासा, हिम्मत सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी निम्बोली का गुडा घासा, राहुल ऊर्फ रोहित सिंह पुत्र फतेह सिंह निवासी सुखवाडा डबोक हाल सुखाडिया नगर, नारायण चैक, नाथद्धारा जिला राजसमंद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त टाटा नेक्सोन कार को जब्त किया। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
0000
फर्जी डीएसटी टीम बन अपहरण व मारपीट कर पैसे मांगने के मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार
Oplus_16908288
👁
2
people read this article
