Headlines

नगर निगम चुनाव 2026: CM भजनलाल शर्मा ने सपरिवार किया मतदान, अधिक भागीदारी की अपील

👁 3 Views

11 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को नगर निगम चुनाव-2026 के लिए सपरिवार मतदान किया। मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ एनडब्ल्यूआर ऑफिस के पास स्थित नवोदय शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज, गेटोर, जगतपुरा पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र के इस पर्व में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचें और अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।

👁 3 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *