Headlines

CM भजनलाल ने दीनदयाल उपाध्याय को नमन किया

👁 1 Views

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, एकात्म मानववाद एवं ‘अंत्योदय’ के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को धानक्या स्थित उनके स्मारक पहुंचकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महान विचारक और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रणेता थे, जिन्होंने मां भारती की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को अपने जीवन का ध्येय बनाया और समावेशी विकास के लिए ‘एकात्म मानववाद’ की परिकल्पना प्रस्तुत की।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दर्शन और विचार आज भी हमारे लिए पथ प्रदर्शक हैं। राज्य सरकार ‘अंत्योदय’ को अपना ध्येय मानकर जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है, ताकि विकास और कल्याण का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

👁 1 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *