प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर एथलीट विथ्या रामराज को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने विथ्या रामराज के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह शानदार प्रदर्शन है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विथ्या आने वाले समय में सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करती रहेंगी।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “वास्तव में विथ्या रामराज का शानदार प्रदर्शन! उन्होंने एशियाई खेलों में महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता है। विथ्या को बधाई। ईश्वर करे कि वे आने वाले समय में सफलता की नई ऊंचाइयों को छूती रहें।”
👁
1
people read this article
