Headlines

लेकसिटी पहुंचे 18 देशों के विदेशी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, करेंगें राजस्थानी संस्कृति का प्रचार

👁 2 Views

लेकसिटी पहुंचे 18 देशों के विदेशी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, करेंगें राजस्थानी संस्कृति का प्रचार
उदयपुर। विश्व पर्यटन मानचित्र में ख्यात लेकसिटी उदयपुर में ऐतिहासिक महलों, किलो, दुर्ग, झीलों में बोट राइड व बाहुबली हिल्स पर ट्रेकिंग का आनंद लेने के लिए रविवार को 18 देशों के 32 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेट क्रिएटर्स उदयपुर पहुंचे। वे यहां आगामी 15 अगस्त को भारत के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी शामिल होंगें। एयरपोर्ट पर पर्यटन उपनिदेशक शिखा सक्सेना, सहायक निदेशक जितेंद्र माली, विवेक जोशी व देवयानी वर्डिया ने जमैका, सूरीनाम, बारबाडोस, बेलिज, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, डोमिनिकन रिपब्लिक, मेक्सिको, निकारागुआ, पनामा, पेरू और त्रिनिदाद व टोबैगो, बोलीबिया, सेंट लूसिया और सेंट विसेंट से आए सभी विदेशी मेहमानों की पारंपरिक राजस्थानी शैली में अगवानी की। सभी विदेशी मेहमान 16 अगस्त तक राजस्थान की मेहमाननवाजी और संस्कृति का अनुभव लेंगें। वे अपनी अपनी सोशल मीडिया रील्स, ब्लॉग्स, यूट्यूब वीडियो और तस्वीरों से राजस्थान की समृद्ध विरासत, झीलों की खूबसरती और राजस्थानी संस्कृति का प्रचार करेंगें।

👁 2 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *