Headlines

304 नगरीय निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता समाप्त

👁 1 Views

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 19 अगस्त, 2026 को राज्य के 41 जिलों की कुल 309 नगरीय निकायों के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई थी।

नगर निगम जयपुर, जोधपुर एवं कोटा तथा नगर पालिका सुकेत एवं खाटूश्यामजी को छोड़कर शेष 304 नगरीय निकायों में सभी पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया मंगलवार को पूर्ण हो गई है। इसके साथ ही इन 304 नगरीय निकाय क्षेत्रों में नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रभावी आदर्श आचार संहिता को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।

नगर निगम जयपुर, जोधपुर एवं कोटा तथा नगर पालिका सुकेत एवं खाटूश्यामजी में निर्वाचन प्रक्रिया अभी जारी है। अतः इन 5 नगरीय निकाय क्षेत्रों में आगामी आदेश तक आदर्श आचार संहिता प्रभावी रहेगी।

आयोग द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव भी शीघ्र संपन्न करवाए जाने हैं। इसके मद्देनजर राज्य के समस्त जिलों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने तथा कार्यग्रहण कराने पर लगाया गया पूर्ण प्रतिबंध यथावत जारी रहेगा।

👁 1 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *