Headlines

शहीद अग्निवीरवायु श्री खेमाराम कुमावत का पैतृक गांव पांचौता में अंतिम संस्कार—राज्यमंत्री श्री विजय सिंह चौधरी व जिला कलक्टर समेत हजारों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, अर्पित किये पुष्पचक्र

👁 0 Views

जयपुर, 15 जून। असम के जोरहाट में भारतीय वायु सेना के एएन-32 विमान हादसे में शहीद हुए अग्निवीरवायु श्री खेमाराम कुमावत का सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ डीडवाना-कुचामन स्थित उनके पैतृक गांव नावां उपखंड के पांचौता में अंतिम संस्कार हुआ। इस अवसर पर राजस्व एवं सैनिक कल्याण राज्यमंत्री श्री विजय सिंह चौधरी, जिला कलक्टर श्री अवधेश मीना ने शहीद के पार्थिव शरीर पर नम आंखों से पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीद श्री खेमाराम कुमावत के अदम्य साहस, राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण एवं सर्वोच्य बलिदान को नमन किया तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

राज्यमंत्री श्री विजय सिंह चौधरी ने कहा कि शहीद श्री खेमाराम कुमावत ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना  सर्वोच्च  बलिदान दिया है। उनका त्याग और समर्पण सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। 

इससे पूर्व उनका पार्थिव शरीर सोमवार को विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट लाया गया। इसके पश्चात शहीद का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से डीडवाना-कुचामन स्थित उनके पैतृक गांव नावां उपखंड के पांचौता पहुँचा।

👁 0 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *