राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा उपनिरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर, 2025 (गृह ग्रुप-1 विभाग) के पदों के लिए प्रथम चरण के साक्षात्कार 5 अक्टूबर से 16 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।
साक्षात्कार के समय सभी अभ्यर्थियों को अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र तथा सभी मूल प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। निर्धारित दस्तावेजों के बिना उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से वंचित किया जा सकता है।
अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड कर दिए जाएंगे।
👁
1
people read this article
