Headlines

दिनकर जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

👁 1 Views

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जनचेतना और राष्ट्रीय गौरव की भावनाओं से ओतप्रोत दिनकर जी की ओजस्वी कविताएं आज भी देशवासियों के हृदय में शौर्य, तेज और आत्मगौरव का संचार करती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी रचनाओं ने न केवल हिंदी साहित्य को समृद्ध किया, बल्कि मातृभूमि के प्रति समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना को भी मजबूत किया।

श्री मोदी ने कहा कि रामधारी सिंह दिनकर जी का विराट व्यक्तित्व और कालजयी कृतित्व युगों-युगों तक देशवासियों का मार्गदर्शन करता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की जयंती पर उन्हें मेरा शत-शत नमन। जनचेतना और राष्ट्रीय स्वाभिमान के भावों से भरी उनकी ओजस्वी कविताएं आज भी देशवासियों के हृदय में शौर्य, तेज और आत्मगौरव का संचार करती हैं। उनकी रचनाएं साहित्य को समृद्ध करने के साथ-साथ मातृभूमि के प्रति समर्पण को भी प्रेरित करती हैं। उनका विराट व्यक्तित्व और कालजयी कृतित्व युगों-युगों तक भारतवासियों का मार्गदर्शन करता रहेगा।”

👁 1 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *