मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा सोमवार को भरतपुर एवं खैरथल-तिजारा जिलों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दोनों जिलों में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों की सौगात देंगे।
मुख्यमंत्री भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र के बिड्यारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री खैरथल-तिजारा जिले पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
👁
1
people read this article
