प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल की व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर ईशा सिंह को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ईशा सिंह ने बेहतरीन स्कोर के साथ शानदार सटीकता और आत्मसंयम का प्रदर्शन किया। उन्होंने ईशा सिंह को भविष्य में और भी सफलताएं अर्जित करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा:
“एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल की व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर @singhesha10 को बधाई। बेहतरीन स्कोर के साथ ईशा ने शानदार सटीकता और आत्मसंयम का प्रदर्शन किया। भविष्य में और भी सफलताएं अर्जित करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं।”
👁
4
people read this article
