4×400 मीटर रिले टीम को PM मोदी की बधाई

👁 0 Views

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में पुरुषों की 4×400 मीटर रिले में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों धर्मवीर चौधरी, मनु टीएस, जय कुमार और विशाल टीके को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह एक जोशीला टीम प्रयास था और पोडियम पर स्थान हासिल करना उनके प्रदर्शन का उचित परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी देश को गौरवान्वित करते रहेंगे।

श्री मोदी ने कहा कि भारतीय टीम की यह उपलब्धि अन्य एथलीटों को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा, “पुरुषों की 4×400 मीटर रिले में शानदार समय के साथ कांस्य पदक जीतने पर धर्मवीर चौधरी, मनु टीएस, जय कुमार और विशाल टीके को हार्दिक बधाई। यह एक जोशीला टीम प्रयास था और पोडियम पर स्थान हासिल करना बिल्कुल उचित था। उनके आगामी प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं। आशा है कि वे भारत को गौरवान्वित करते रहेंगे। यह सफलता अन्य एथलीटों को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”

👁 0 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *