PM मोदी ने अंकुश को स्वर्ण जीत पर दी बधाई

👁 0 Views

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में पुरुषों की 80 किग्रा मुक्केबाजी स्पर्धा के फाइनल में शानदार जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक हासिल करने पर अंकुश को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अंकुश का जुनून, लगन और समर्पण सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अंकुश की इस सफलता के साथ एशियाई खेलों में भारत के मुक्केबाजी अभियान का समापन शानदार अंदाज में हुआ है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा:

“अंकुश के लिए स्वर्ण पदक!

फाइनल में शानदार जीत के साथ एशियाई खेलों में पुरुषों की 80 किग्रा मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतने पर अंकुश को बधाई। उनकी लगन और समर्पण सराहनीय है। उनकी सफलता यह सुनिश्चित करती है कि एशियाई खेलों में भारत के मुक्केबाजी अभियान का समापन शानदार अंदाज में हो।”

👁 0 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *