PM मोदी ने परवीन को स्वर्ण जीत पर दी बधाई

👁 0 Views

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 65 किग्रा मुक्केबाजी स्पर्धा के कड़े मुकाबले वाले फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने पर परवीन को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि परवीन की यह उपलब्धि भारतीय मुक्केबाजी में एक और शानदार अध्याय जोड़ती है। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता बेहद प्रेरणादायक है और खेल में उत्कृष्टता हासिल करने के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है।

श्री मोदी ने परवीन को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा:

“एक शानदार स्वर्ण पदक!

कड़े मुकाबले वाले फाइनल में जीत दर्ज कर एशियाई खेलों में महिलाओं की 65 किग्रा मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतने पर परवीन को बधाई। उनकी यह उपलब्धि असाधारण है और भारतीय मुक्केबाजी में एक और शानदार अध्याय जोड़ती है। उनकी सफलता अत्यंत प्रेरणादायक है और खेल में उत्कृष्टता के प्रति उनके समर्पण को रेखांकित करती है। उनके आगामी प्रयासों के लिए मेरी ओर से शुभकामनाएं।”

👁 0 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *