जयपुर की 133 ग्राम पंचायतों में मतदान संपन्न

👁 0 Views

पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के तहत गुरुवार को जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों चाकसू, कोटखावदा, माधोराजपुरा, फागी एवं सांगानेर की 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्य में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों से मतदान प्रक्रिया एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि मतदान के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखी जाएं और निर्वाचन संबंधी कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराए जाएं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाने वाले सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की सहभागिता महत्वपूर्ण है। मतदाताओं के सहयोग और सक्रिय भागीदारी से निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।

उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों एवं अन्य कार्मिकों के प्रयासों की सराहना की। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग देने वाले आमजन का भी आभार व्यक्त किया।

👁 0 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *