स्वच्छ सर्वेक्षण में जयपुर राजस्थान में प्रथम

👁 0 Views

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में राजस्थान ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। देशभर में आयोजित स्वच्छता के प्रतिष्ठित सर्वेक्षण में जयपुर को राजस्थान का स्वच्छतम शहर (State First Swachh City) घोषित किया गया है।

नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में 11 नवंबर 2026 को आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के माननीय नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा, जयपुर नगर निगम के महापौर श्री सुनील कोठारी, स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री रवि जैन तथा जयपुर नगर निगम आयुक्त श्री ओम कसेरा ने पुरस्कार ग्रहण किया।

यह उपलब्धि जयपुर शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, ठोस कचरा प्रबंधन को प्रभावी करने, घर-घर कचरा संग्रहण, स्रोत स्तर पर कचरे के पृथक्करण, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता तथा नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में जयपुर नगर निगम के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों, स्वच्छता मित्रों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा शहर के जागरूक नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सभी के सामूहिक प्रयासों और सक्रिय सहभागिता से जयपुर ने स्वच्छता के क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है।

स्वच्छ सर्वेक्षण में प्राप्त यह सम्मान न केवल जयपुर, बल्कि राजस्थान के सभी नगरीय निकायों के लिए प्रेरणास्रोत है। राज्य सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के सभी शहरों में स्वच्छता व्यवस्था, वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन एवं जनभागीदारी को और अधिक सुदृढ़ किया जाए, ताकि स्वच्छ एवं विकसित राजस्थान के लक्ष्य को साकार किया जा सके।

👁 0 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *