दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह यादव को श्रद्धांजलि

👁 0 Views

कर्नाटक की राज्यपाल श्रीमती सुधा यादव एवं शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग के मंत्री श्री मदन दिलावर ने बहरोड़ विधायक एवं पूर्व मंत्री दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह यादव के अलवर स्थित आवास पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां, थानागाजी विधायक श्री कांति प्रसाद मीणा, पूर्व विधायक श्री जयराम जाटव, श्री बनवारी लाल सिंघल एवं श्री ज्ञानदेव आहूजा तथा जिला अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता ने भी दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

👁 0 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *