बाल दिवस पर जयपुर में सड़क सुरक्षा रैली

👁 1 Views

दिवस एवं 15 नवंबर को राज्य सड़क सुरक्षा दिवस और विश्व सड़क दुर्घटना पीड़ित स्मरण दिवस के अवसर पर जयपुर में यातायात पुलिस एवं एक निजी विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली आयोजित की गई। भगवान दास रोड एवं आसपास के क्षेत्रों में निकाली गई रैली में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आमजन को यातायात नियमों की पालना के प्रति जागरूक किया।

पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (प्रशासन एवं यातायात) प्रदीप मोहन तथा पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रवीण नायक नूनावत के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों को याद करते हुए आमजन को सुरक्षित यातायात का संदेश देना रहा।

स्लोगन और तख्तियों से दिया सुरक्षा का संदेश

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर आमजन और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, कार में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने का संदेश दिया।

विद्यार्थियों ने बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन सकती है। थोड़ी सी सावधानी बरतकर कई अनमोल जिंदगियों को बचाया जा सकता है।

एडिशनल डीसीपी ने किया विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात दक्षिण सुनीता मीणा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। उन्होंने आमजन से यातायात नियमों का जिम्मेदारीपूर्वक पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है।

उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की पालना से न केवल स्वयं की, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जिंदगी भी सुरक्षित रखी जा सकती है।

👁 1 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *