प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन आज उगते सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि प्रकृति को समर्पित इस पावन पर्व में दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम देखने को मिला।
प्रधानमंत्री ने छठी मैया से प्रार्थना की कि वे सभी व्रतियों और देशभर के उनके परिवारजनों को अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान करें।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर यह संदेश साझा किया।
👁
1
people read this article
