प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए निरंतर कर्म करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कोई भी मनुष्य एक क्षण के लिए भी कर्म किए बिना नहीं रह सकता। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपना जीवन सदैव नेक और सकारात्मक कार्यों में लगाना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक को साझा किया:
“न हि कश्चित्क्षणमपि जातु तिष्ठत्यकर्मकृत्।
कार्यते ह्यवशः कर्म सर्वः प्रकृतिजैर्गुणैः॥”
इसका अर्थ है कि इस संसार में कोई भी व्यक्ति एक क्षण के लिए भी कर्म किए बिना नहीं रह सकता। प्रत्येक व्यक्ति प्रकृति से उत्पन्न गुणों और अपनी प्रवृत्तियों के प्रभाव में निरंतर कर्म करता है।
👁
1
people read this article
