लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद श्रीमती सोनिया गांधी सहित संसद के वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों ने भी श्रीमती इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
लोकसभा के महासचिव श्री उत्पल कुमार सिंह तथा राज्यसभा के महासचिव श्री पी.सी. मोदी ने भी श्रीमती इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।
उल्लेखनीय है कि श्रीमती इंदिरा गांधी के चित्र का अनावरण भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री आर. वेंकटरमन द्वारा 19 नवंबर, 1987 को संविधान सदन (तत्कालीन संसद भवन) के सेंट्रल हॉल में किया गया था।
👁
1
people read this article
