पीएम मोदी और जर्मन चांसलर के बीच अहम बातचीत

👁 0 Views

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर श्री फ्रेडरिक मर्ज़ के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करते हुए द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।

दोनों नेताओं ने भारत और जर्मनी के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर रक्षा और उन्नत प्रौद्योगिकी सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के नए अवसर खुलेंगे।

बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने वैश्विक शांति, स्थिरता और नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई।

दोनों नेताओं ने समकालीन वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए बहुपक्षीय मंचों पर आपसी सहयोग जारी रखने के महत्व पर भी जोर दिया।

👁 0 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *