उपराष्ट्रपति ने गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में टेका मत्था

👁 1 Views

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली स्थित गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में मत्था टेककर श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को रुमाला साहिब भी भेंट किया।

उपराष्ट्रपति ने प्रकाश पर्व के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की सत्य, समानता, करुणा, निःस्वार्थ सेवा और सार्वभौमिक भाईचारे की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता का मार्गदर्शन कर रही हैं। उनकी शिक्षाएं शांति, सद्भाव और परस्पर सम्मान पर आधारित समाज के निर्माण की प्रेरणा देती हैं।

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का ‘किरत करो, वंड छको और नाम जपो’ का संदेश हमें धर्मपरायणता, गरिमा और मानवता की सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली के उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू, दिल्ली के मंत्री श्री मनजिंदर सिंह सिरसा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

👁 1 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *