लाचित दिवस पर पीएम मोदी ने लाचित बोरफुकन को किया नमन

👁 0 Views

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लाचित दिवस के अवसर पर महान वीर लाचित बोरफुकन को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने असम की रक्षा में उनके अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प को याद किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लाचित बोरफुकन का असाधारण नेतृत्व और जनता के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उनका जीवन हमें असम की शक्ति, साहस और गौरव का स्मरण कराता है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि लाचित बोरफुकन के साहस और दृढ़ संकल्प ने असम की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने असमिया भाषा में भी संदेश साझा करते हुए महान वीर के नेतृत्व, जनसेवा और योगदान को याद किया।

👁 0 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *