पीएम मोदी ने गुरु नानक प्रकाश पर्व पर दी शुभकामनाएं

👁 0 Views

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर देशभर के नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि गुरु नानक देव जी की शाश्वत शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता का मार्गदर्शन कर रही हैं।

उन्होंने कामना की कि गुरु नानक देव जी का संदेश सभी को करुणा, एकजुटता और सर्वकल्याण पर आधारित समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहे।

प्रधानमंत्री ने पंजाबी भाषा में भी देशवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए दया, आपसी सद्भाव और ‘सरबत दा भला’ की भावना को अपनाने का संदेश दिया।

👁 0 people read this article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *